- Hindi News
- रात 11 बजे से बंद हो जाएंगे पंडालों के स्पीकर
रात 11 बजे से बंद हो जाएंगे पंडालों के स्पीकर
इटारसी। नवरात्रिपर्व के दौरान झांकियों और पंडालों में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र और चोंगे रात 11 बजे के बाद नही बजाए जाएंगे। यह निर्णय सिटी थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। मंगलवार शाम को नवरात्रि, दशहरा और ईद पर्व को लेकर सिटी थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टीआई राकेश मोदी, नायब तहसीलदार विष्णु श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के मैनेजर टाउन विशाल उपाध्याय सहित नगर के गणमान्य नागरिक और उत्सव समितियों के प्रतिनिधी उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि छोटे पंडाल को 1500 और बड़ी झांकियों को साज-सज्जा एवं लाइटिंग के 2500 रुपए से अस्थाई कनेक्शन लेकर मीटर लगवाना होगा। ग्यारस के दिन मेहरागांव के कृत्रिम कंड में प्रतिमाओं को विसर्जित करने का निर्णय भी लिया गया है।