दो हजार बकायादारों को जारी किए नोटिस
नगरपालिकाअपने खाली खजाने को भरने को लेकर सक्रिय नजर रही है। अपने बकायादारों से टैक्स वसूली के लिए लोक अदालत की मदद लेने जा रही है। नगरपालिका के राजस्व अमले द्वारा शहर में जलकर समेकित कर, संपत्तिकर सहित दुकान किराया के बकायादारों को लोक अदालत के नोटिस तामील किए जा रहे है। दैनिक भास्कर द्वारा 7 दिसंबर को कर्मचारियों का वेतन चुकाने के अलावा नपा के पास नहीं है फंड शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इस समाचार में बताया गया था कि नई परिषद को खाली खजाना और करोड़ों रुपए का कर्ज विरासत में मिलेगा। इस समाचार में यह भी बताया गया था कि चुनावी कामकाज, समग्र सर्वे जैसे कामों के कारण पिछले 6 माह से टैक्स वसूली का काम ठप पड़ा है। नपा के राजस्व निरीक्षक संजय दीक्षित के अनुसार लगभग दो हजार लोगों को टैक्स बकाया को लेकर नोटिस तामील किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को लगने वाली लोक अदालत में इन बकाया के मामलो को निबटाया जाएगा। इस लोक अदालत से विभिन्न मामलो में करीब 70 लाख रुपए की वसूली की उन्हें उम्मीद है। दीक्षित के अनुसार नपा का संपत्तिकर में करीब सवा करोड़, समेकित कर में करीब 65 लाख, जलकर में एक करोड़ 10 लाख और दुकान किराए का करीब 20 लाख रुपए वसूला जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि बकायादारों के लिए यह एक मौका है कि वे समझौते के तहत लोक अदालत में अपने बकाया का निपटारा कर कर ले। इसके बाद नपा बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई भी कर सकती है।
इटारसी। बकायादारों के लिए नोटिस बनाते नपा कर्मचारी
नपा ले रही लोक अदालत की मदद
7 दिसंबर को प्रकाशित खबर
इम्पैक्ट
भास्कर