पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को सिखाएंगे पक्षियों से दोस्ती कर पर्यावरण संरक्षण

बच्चों को सिखाएंगे पक्षियों से दोस्ती कर पर्यावरण संरक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलोंमें स्टूडेंट्स को अब पक्षियों की प्रजातियों का पाठ पढ़ाने के साथ उनके संरक्षण की शिक्षा देने स्कूलों में बर्ड शेड लगाए जा रहे हैं। प्लस ट्रस्ट संस्था के सदस्यों ने शहर के सभी मिडिल और प्राइमरी स्कूलों में बर्ड शेड लगाने का संकल्प लिया है। संस्था के सदस्य स्कूलों में पहुंचकर स्टूडेंट्स को पक्षियों के विषय में जानकारी देने के साथ ही प्रतिदिन पक्षियों के लिए बर्ड शेड में दाना पानी रखने की शिक्षा देते हैं। आकर्षक बर्ड शेड को देखकर स्टूडेंट्स भी उनमें पक्षियों के लिए भोजन और पानी रखने में रुचि ले रहे हैं। स्कूल के शिक्षक इस गतिविधि के दौरान बच्चों को पक्षी की किसी एक प्रजाति के विषय में जानकारी देते हैं। पुत्री शाला की प्रधानपाठक पुष्पा सोनी ने बताया कि इस गतिविधि से स्टूडेंट्स में पक्षियों को जानने और उन्हें संरक्षित करने की शिक्षा देना आसान हो गया है।

यह एक अच्छी पहल है

^प्लसट्रस्ट के सदस्यों ने स्कूल में बर्ड शेड लगाया है। इसमें स्टूडेंट्स प्रतिदिन दाना पानी रखते हैं। इसके साथ शिक्षक उन्हें पक्षी की एक प्रजाति की जानकारी देने के साथ पर्यावरण में उनकी उपयोगिता और उन्हें संरक्षित करने के तरीके बताते हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाना आसान हो गया है। यह एक अच्छी पहल है।^ -पुष्पासोनी, प्रधानपाठकपुत्री शाला

ये हैं पक्षियों को बचाने के तरीके

>मोबाइल को बाइव्रेशन पर रखें।

> गाड़ियों की समय-समय पर सर्विसिंग करवाएं।

> खेतों में रसायनिक खादों का कम उपयोग करें।

इटारसी। स्कूलों में बर्ड शेड लगाकर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश।