पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीई से पत्र का जवाब मिलने के बाद ही आगे बढ़ सकेगी जांच

सीपीई से पत्र का जवाब मिलने के बाद ही आगे बढ़ सकेगी जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलेके धमाके से हुई उपसरपंच के मौत की जांच फिलहाल थम सी गई है। उपसरपंच के स्क्रेप उठाने वाली कंपनी का कर्मचारी था या प्रूफ रेंज में भैंस चराने के लिए गया हुआ था अभी इस बात का खुलासा होने में कुछ समय और लगेगा। फिलहाल केसला पुलिस ने मामले को लेकर सीपीई को पत्र लिखा है। सीपीई द्वारा पत्र का जवाब मिलने के बाद ही अब मामले की जांच आगे बढ़ सकेगी। दरअसल 4 दिसंबर को ताकू प्रूफ रेंज में गोला फटने से चारटेकरा पंचायत के आदिवासी उपसरपंच शिवपाल पिता हरिसिंह कोरकू (40) की मौत हो गई थी। मौत को लेकर अलग-अलग तर्क सामने रहे थे। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि किन परिस्थितियों में मौत हुई है। जहां स्क्रेप बीनने वाली कंपनी का कहना था कि यह भैंस चराने गया था इसके कारण यह घटना हुई हैं।

वहीं परिवारजनों का कहना था कि यह कंपनी में ही काम करता था। स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण केसला थाने ने सीपीई के कमांडेंट को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। पत्र में पुलिस ने केंद्रीय प्रूफ संस्थान से स्क्रेप उठाने वाली कंपनी के एग्रीमेंट, पंजीकृत कर्मचारियों का लेखा-जोखा, स्क्रेप उठाने संबंधी नियम और उस समय बरती जाने वाली सावधानियां सहित अन्य जानकारी मांगी गई है। इसके बाद भी पुलिस अब आगे की जांच करके मौत किन परिस्थितियों में हुई का स्पष्ट पता लगा पाएगी। केसला पुलिस ने स्क्रेप उठाने वाली ठेकेदार कंपनी को भी नोटिस देकर बयान के लिए थाने बुलवाया है।

गोले के धमाके से उपसरपंच की मौत का मामला