पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा दर्जन ट्रेनें चली लेट

आधा दर्जन ट्रेनें चली लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| ठंडके मौसम के आते ही अब ट्रेनें एक के बाद एक लेट होना शुरू हो चुकी है। वैसे घना कोहरा छाने के कारण दिल्ली रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। लेकिन फिलहाल जो ट्रेनें लेट हो रही हैं वह सभी रूटों की बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों की माने तो दिसंबर अंत तक हालात और खराब हो जाएंगे जब उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने से कोहरे के कारण उस रूट की लगभग सभी ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी। मंगलवार को कुशीनगर एक्सप्रेस (11016) 5.30 घंटे, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट (12541) और पठानकोट एक्सप्रेस (11058) 4.30 घंटे सहित पवन एक्सप्रेस (11062) संघमित्रा एक्सप्रेस (12295) करीब 3.30 घंटे अपने निर्धारित समय से देरी से चली। इसके अतिरिक्त डेढ़ से दो घंटे की देरी से भी विभिन्न रूटों की करीब आधा दर्जन ट्रेनें लेट चली है।