- Hindi News
- कांग्रेस के दो प्रत्याशी सहित 22 की जमानत जब्त
कांग्रेस के दो प्रत्याशी सहित 22 की जमानत जब्त
नगरपालिकाचुनाव में शहर के 34 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 103 पार्षद प्रत्याशियोंं में से 22 अपनी जमानत ही गवां बैठे। इन प्रत्याशियो में से दो प्रत्याशी कांग्रेस के भी है। इन सभी की जमानत राशि जप्त कर ली गई है। स्थानीय निर्वाचन से मिली जानकारी के अनुसार इन बाइस प्रत्याशियों से कुल 40500 रुपए जप्त किए गए है। कांग्रेस से जमानत गंवाने वालो में 17 से सुरेश साहू है जिन्हें 1263 मतो में से 140 वोट ही प्राप्त हुए वही वार्ड 26 से संजय मंडरई भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। इन्हे 1696 में से 158 मत ही मिले है। नियम अनुसार कुल विधिमान्य मतो का कम से कम 6 प्रतिशत मत प्राप्त होने पर ही जमानत बच पाती है। इनके अलावा भाजपा से पार्षद रही लक्ष्मी गालर वार्ड 5 से, प्रमोद कनोजिया वार्ड 5 से, संजीव तिवारी वार्ड 7 से , आदिल शाह वार्ड 9 से, तपन सिंह वार्ड 10 से, लखन राठौर वार्ड 13 से और वार्ड 14 से विद्या, सुखमणी पटेल, संध्या बस्तवार, वार्ड 118 से तरुण तिवारी,ब्रजेश कुमारी ठाकुर, सविता ठाकुर, वार्ड 22 से अजय राजपूत, वार्ड 27 से मुकेश शर्मा, वार्ड 28 से रामफल यादव, शेख जावेद, वार्ड 29 से पूनम शर्मा, वार्ड 30 से सुमन यादव सहित वार्ड 34 से अनूप और नीलेश निर्दलीय प्रत्याशी है जिनकी जमानत जब्त हुई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार को तीन हजार और अन्य वर्ग के उम्मीदवार और महिलाओं के लिए जमानत की राशि 1500 रुपए है।