ताला तोड़कर सूने घर में चोरी
इटारसी : बीतीरात न्यू यार्ड के एक सूने घर में अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी की। सिटी थाने से मिली जानकारी के अनुसार न्यू यार्ड स्थित क्वाटर 217/एच में रहने वाले युवक योगेश पिता कामताप्रसाद ताम्रकार (27) में ताला डालकर सागर चले गए थे। मंगलवार को जब वह लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर में रखी एक 21 इंची कलर टीवी, सेटअप बॉक्स सहित 500 रुपए नगद की चोरी हो गए। पुलिस ने योगेश की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।