रिपोर्ट दर्ज कराने गया युवक लापता
इटारसी : नालामोहल्ला क्षेत्र में रविवार की रात को हुए विवाद के बाद क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की सूचना उसके दोस्तों ने थाने में दी है। सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगतसिंह नगर नाला मोहल्ला निवासी चंद्रमोहन पिता धन्नालाल यादव 7 दिसंबर की रात 9 बजे क्षेत्र में हुए विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराने निकला था। जो अब तक घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने मामले में गुम इंसान कायम कर विवेचना में लिया है।