वैज्ञानिक बताएंगे जलवायु बदलना
इटारसी : ट्राइबलसाइंस कम्यूनिकेशन एंड सोशल वेलफेयर सेंटर भोपाल के तत्वावधान में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से गुरुनानक पब्लिक स्कूल और दोपहर 11 बजे से नालंदा मॉडल स्कूल में होगा। राजेश पाराशर ने बताया कि विज्ञान प्रसार के पूर्व डॉयरेक्टर डॉ.अनुज सिंहा स्टूडेंट्स को जलवायु परिवर्तन के कारण और गणित और विज्ञान के विषय पढ़ने के तरीके बताएंगे। इस अवसर पर स्टूडेंट्स और शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।