आईपीएस बना बास्केटबॉल विजेता
इटारसी : राजीवगांधी खेल अभियान की ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में आईपीएस स्कूल के बास्केट बॉल के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहे। खेल शिक्षक रवि हरदुआ ने बताया कि खिलाड़यों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताई है।