पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट का आरोपी तीन पुिलया क्षेत्र से गिरफ्तार

लूट का आरोपी तीन पुिलया क्षेत्र से गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| जीआरपीने मंगलवार को लूट के एक पुराने मामले में फरार आरोपी राकेश उर्फ रक्कू को तीन पुलिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जीआरपी के एएसआई एलवी सिंह ने बताया कि सितंबर महीने में नागपुर आउटर पर यूनिस खान पिता मुनब्बर खान को अड़ीबाजी एवं मारपीट कर उससे मोबाइल तथा नगदी रुपए राकेश और उसके दो साथियों ने लूट लिए थे। मामले में जीआरपी राकेश के दो साथियों अजीम और बंटी साहू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन घटना के बाद से ही राकेश फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर घेराबंदी कर जीआरपी एएसआई आरबी सिंह, इंद्रजीत कुशवाह, प्रधान आरक्षक भग्गा सिंह, आरक्षक सुभाष पांडे ने राकेश उर्फ रक्कू को गिरफ्तार किया है।