- Hindi News
- ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग, आधा घंटे बंद रही बिजली
ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग, आधा घंटे बंद रही बिजली
ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग, आधा घंटे बंद रही बिजली
इटारसी| रेलवेस्टेशन के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में मंगलवार शाम 6.30 बजे अचानक स्पार्किंग होने लगी। स्पार्किंग के कारण कोई बड़ी घटना हो इसलिए विद्युत वितरण कंपनी ने लाईन एरिये सहित करीब आधा दर्जन इलाकों की बिजली बंद कर दी। विद्युत कर्मचारियों द्वारा स्पार्किंग का कारण पता कर उसे सुधारने में करीब आधा घंटे का समय लग गया। इस दौरान शहर के लाइन एरिये सहित मुख्य बाजार स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। विद्युतकर्मियों द्वारा फाल्ट को सुधारकर शाम 7 बजे बिजली को चालू किया जा सका।