- Hindi News
- घर से भागा बच्चा छह महीने में मातृभाषा भूल बोलने लगा तेलुगु
घर से भागा बच्चा छह महीने में मातृभाषा भूल बोलने लगा तेलुगु
करीबछह महीने पहले घर से भागा एक आठ साल का बालक अपनी मूल भाषा हिन्दी भूलकर मराठी मिक्स तेलुगु बोल रहा है। भाषा भूल जाने के कारण पुलिस उसके परिजनों को नहीं खोज पा रही है। फिलहाल इस बच्चे को सीडब्ल्यूसी ने बाल संरक्षणगृह भेज दिया है। फिलहाल इसकी फोटो सभी थानों में भेजी गई है। पुलिस पिछले चार दिनों से इस बच्चे को लेकर भटक रही है।
शनिवार को आंध्रप्रदेश की पुलिस आठ वर्षीय धनुष को लेकर इटारसी आई। स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। और बच्चे द्वारा बताए गए स्थान के आधार पर खोजबीन की गई। इस बच्चे द्वारा तेलुगुु में इटारसी, काली मंदिर के पास अपना घर बताया गया। उसने यह बताया कि उसके पिता टिफिन सेंटर चलाते हैं। इस आधार पर खोजबीन करने पर भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। आंध्रप्रदेश पुलिस ने बताया कि करीब छह महीने पहले यह बच्चा ईरुम जिले पहुंचा जहां इसे बाल सुधारगृह में रखा गया। जब इसने इटारसी का यह पता बताया तो इसे लेकर आए।सोमवार को इस बच्चे को लेकर आंध्रप्रदेश पुलिस सीडब्ल्यूसी के सामने पेश हुई जहां अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य अनिल झा सहित अन्य दो सदस्यों की मौजूदगी में काउंसलिंग की गई। तेलगू बोलने वाले व्यक्ति को बुलाया गया। लेकिन कोई सही स्थिति सामने नहीं आई तो इसे बाल सुधारगृह जीवोदय को सौंपने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस और जीवोदय को इसके अभिभावकों को खोजने के लिए कहा गया। जीवोदय के रोहित दुबे का कहना है कि यह बच्चा हिन्दी नहीं बोल पा रहा है।