पंचायत सचिव संगठन का स्नेह सम्मेलन आज
इटारसी : मप्रपंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे ग्राम जमानी स्थित तिलक सिंदूर में स्नेह सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संकेत भोंडवे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीईओ अभिजीत अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि एसडीएम राजकुमार खत्री, राजेश साही और जिले के सभी ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।