संयुक्त संचालक से चर्चा की
इटारसी| मप्रशिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सांवलखेड़ा के शिक्षकों के निलंबन के मामले में संयुक्त संचालक पीआर कोसे से चर्चा की। संघ के सदस्यों ने शिक्षकों के निलंबन की कठोर कार्रवाई में सहानुभूति जताने की मांग की। उन्होंने शिक्षा अधिकार बिल की विसंगतियों को बताते हुए स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए व्यवहारिक समस्याओं के समाधान की बात भी कही। प्रतिनिधिमंडल में अंचल चतुर्वेदी, आरके दुबे, बैनी चौरे, रमेश कीर, अखिलेश दुबे, केएस राजपूत, एसएन मालवीय, लक्ष्मण मालवीय सहित 25 सदस्य शामिल थे।