- Hindi News
- जो विरासत में मिले उसे मेंटेन करके रखे: डॉ शर्मा
जो विरासत में मिले उसे मेंटेन करके रखे: डॉ शर्मा
प्राचार्यडॉ. इंद्राणी सिकरवार ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाउंड्रीवाल बनवाने, साइकल स्टैंड में फिलिंग और फैंसिंग करवाने, खेल मैदान व्यवस्थित करने की बात कही। पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने मैदान के बीचोंबीच जर्जर पड़े भवन को हटाकर मैदान एक समान करने की बात कही। विस अध्यक्ष ने जर्जर भवन को धराशायी करने की प्रक्रिया पूरी करने और विभागीय अनुमति की जरूरत पड़ने पर एक दिन में अनुमति दिलवाने की बात कही। समाजसेवी प्रमोद पगारे ने नव निर्मित भवन में आवश्यकता के अनुसार शेष पंखे देने की घोषणा की। बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए 60 लाख के प्रस्ताव पर शासन से चर्चा करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स उपस्थित थे।
इटारसी। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नए कक्षों का लोकार्पण हुआ।
लोकार्पण
पीपल मोहल्ला स्थित शासकीय बॉयज स्कूल में हुआ नवनिर्मित 15 कमरों का लोकार्पण