पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के हर कॉलेज में होगी बाक्सिंग, जूडो की किट

जिले के हर कॉलेज में होगी बाक्सिंग, जूडो की किट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी। सरकारीकॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण की सुविधा देने उच्च शिक्षा विभाग ने जिले के 10 कॉलेजों को 2 लाख रुपए की राशि जारी की है। एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एलएल दुबे ने बताया कि एमजीएम कॉलेज को 30 हजार रुपए और गर्ल्स कॉलेज इटारसी को 15 हजार रुपए खेल प्रोत्साहन और उपकरण क्रय करने के लिए दिए गए हैं। गर्ल्स कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ.कुमकुम जैन ने बताया कि जारी राशि से कॉलेजों में जूडो, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। उपलब्ध राशि से स्टूडेंट्स काे खेल के प्रति रुचि जागरुक करने प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य ने यह भी बताया कि योग्य शिक्षक नहीं मिलने के कारण आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने में समस्या होती है। कॉलेजों में खेल अधिकारी नहीं होने के कारण छात्राएं भी खेल गतिविधियों में रुचि नहीं लेती हैं।