बार-बार पर्चे टलने से विद्यार्थी परेशान
इटारसी| सोमवारको 13 कक्षाओं के पर्चे निरस्त हुए। पहले से जानकारी नहीं होने के कारण दूर- दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से स्टूडेंट्स पर्चे देने सुबह, दोपहर और शाम की पारी में कॉलेज पहुंच गए। छात्रा संगीता यादव, कविता सोनी ने बताया कि कॉलेज पहुंचने पर पता चला की भोपाल में चल रहे इज्तिमा की दुआ के कारण 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। राहुल सेन ने बताया कि इससे पहले भी परीक्षा निरस्त हुई थी सही जानकारी नहीं होने के कारण कॉलेज आने पर ही पर्चों की तारीख में फेर बदल होने की बात पता चलती है। ऐसे में परीक्षा के समय में दूर गांव से आने जाने में पूरा दिन खराब होता है। खास बात यह है कि चुनाव के कारण कुछ पर्चों की तारीख बदलकर 8 दिसंबर की गई थी लेकिन कुछ दिन पहले ही दोबारा 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स को परेशान होना पड़ रहा है।
आजदोबारा होगा पर्चा
15नवंबर को हुआ बीकॉम पहले सेमेस्टर का कंप्यूटर एप्लीकेशन का पर्चा आउट ऑफ सिलेबस आने के कारण बीयू ने पर्चा निरस्त कर दिया था। बीकॉम का यह पर्चा 9 दिसंबर को दोपहर 3 से 6 बजे की पारी में होगी।