पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में सेंध लगाने की कोशिश

दुकान में सेंध लगाने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| रविवार-सोमवारकी दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने गांधी स्टेडियम स्थित मिहानी इलेक्ट्रानिक्स की दीवार में सेंध लगाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने सुरंग नुमा बनाकर स्टेडियम की ओर से लगभग डेढ़ फिट चौड़ा और आधा फिट गहरा होल खोद डाला। स्टेडियम प्रभारी नपा कर्मी सिद्धार्थ गायकवाड़ की नजर जब इस पर पड़ी तो वह भी सकते में गया और तुरंत ही दुकानदार को इसका सूचना दी। मिहानी इलेक्ट्रानिक के संचालक दीपक मिहानी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान के ठीक पीछे स्टेडियम की दीवार को तोड़कर बाकायदा होल बनाया है उसके बाद केवल 4 इंच की दीवार शेष रह गई थी।

मामले में स्टेडियम के प्रभारी का कहना था कि उन्होंने एक दिन पूर्व यहां दीवार में हल्की तोड़फोड़ के बाद ईंट और सीमेंट का मलबा जरूर देखा था, जिसको बच्चों की कारस्तानी समझकर उन्होंने नजर अंदाज कर दिया था। लेकिन सोमवार की शाम को उन्हें सुरंग नुमा होल दिखाई दिया तो वह सकते में गए और तुरंत इसकी सूचना दुकान संचालक को दी।