- Hindi News
- चार सेंटरों पर होगी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक चयन परीक्षा
चार सेंटरों पर होगी आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक चयन परीक्षा
{टीएसी में लिखी आईडी लाने पर ही मिल सकेगा परीक्षा हॉल में प्रवेश
>एडमिट कार्ड में अधिकांश परीक्षा केंद्रों का पता मालवीयगंज लिखा गया है। एसडीएम राजकुमार खत्री ने बताया कि एडमिट कार्ड में संशोधन जारी कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र एमजीएम कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज को न्यास कॉलोनी और गर्ल्स स्कूल को सूरजगंज में पढ़े जाने के निर्देश दिए हैं।
> एडमिट कार्ड में लिखे आईडी की ही ओरिजनल फोटो आईडी के आधार पर परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी आईडी को मान्य नहीं किया जाएगा।
> परीक्षा सुबह 9 से 12.15 बजे तक होगी। आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर पर्चा शुरू होने के 15 मिनट पहले पहुंचना होगा।
> परीक्षा केंद्रों पर एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के परीक्षार्थियों को टिकट और एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी की जांच कर यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
कहां कितने परीक्षार्थी
केंद्र-परीक्षार्थी
एमजीएमकॉलेज न्यास कॉलोनी- 400
गर्ल्स कॉलेज न्यास कॉलोनी - 300
गर्ल्स स्कूल सूरजगंज - 500
बॉयज स्कूल पीपल मोहल्ला- 400
1600 अभ्यर्थी होंगे शामिल
नगर संवाददाता. इटारसी
महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा 14 दिसंबर को सुबह 9 बजे से होगी। व्यापमं द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता परीक्षा के लिए शहर में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की तैयारी के लिए एमजीएम कॉलेज में परीक्षा केंद्र प्रभारियों और परीक्षकों की ट्रेनिंग हुई। एमजीएम कॉलेज पहुंचकर एसडीएम राजकुमार खत्री ने परीक्षा केंद्राध्यक्षों और सहायक परीक्षा केंद्राध्यक्षों को परीक्षा संबंधी निर्देश दिए। खास बात यह है कि परीक्षा हॉल में उन्हीं आवेदकों को प्रवेश मिलेगा जो टीएसी ( टेस्ट एडमिट कार्ड ) में उल्लेख की गई फोटो आई डी की ओरिजनल कॉपी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचेगा। अन्य आईकार्ड लाने पर आवेदक परीक्षा नहीं दे सकेंगे।