पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओएमआर सीट पर लगाई सील, अभ्यर्थी ने की शिकायत

ओएमआर सीट पर लगाई सील, अभ्यर्थी ने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय विद्यालय संगठन लिपिकीय वर्ग की परीक्षा शनिवार को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित हुई। परीक्षार्थियों में भोपाल से आए राजेश कुमार लोगरे भी शामिल थे। परीक्षा कक्ष में राजेश की ओएमआर सीट पर कर्मचारी सुनील खालिद ने प्रश्नों के ऊपर ही सील लगा दी। गलती होने पर उसे कपड़े से रगड़ दिया जिससे अभ्यर्थी की ओएमआर सीट खराब हो गई और वह करीब 10 प्रश्न हल नहीं कर सका। अभ्यर्थी ने ओएमआर सीट बदलने को कहा, तो कक्ष में ड्यूटी कर रही शिक्षिका ने उसे झिड़क दिया। परीक्षार्थी ने जब इसकी शिकायत परिवीक्षा और परीक्षा प्रभारी से की तो उन्होंने अभ्यर्थी को सहयोग कर सकने की बात कही और कहा कि वह जहां चाहे वहां शिकायत कर दे। अभ्यर्थी राजेश ने इसकी शिकायत केंद्रीय विद्यालय संगठन से की है। राजेश ने बताया कि परीक्षा के समय परिवेक्षकों की लापरवाही से केवल वह मानसिक रूप से परेशान हुआ, बल्कि पर्चे में सभी प्रश्न भी हल नहीं कर सका। ऐसे में परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों से व्यवहार से भी उसे परेशान होना पड़ा।