आज लगेगा आनंद मेला
इटारसी. न्यासकॉलोनी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल में आनंद मेला आैर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 14 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे से होगा। स्कूल संचालक नीलेश जैन ने बताया कि बालमेला और विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्टूडेंट्स विज्ञान मॉडल, व्यंजन और खेलकूद के स्टाल सजाएंगे। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।