रंजिश को लेकर मारपीट
इटारसी. मारपीटके मामले को लेकर दो पक्षों पर पथरौटा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार सुबह 9 बजे न्यूयार्ड रोड पर विकास पिता राजू चौरे (18) और सावल पिता बाबूलाल राजपूत (40) का विवाद हो गया। पुलिस ने विकास चौरे की रिपोर्ट पर सावल राजपूत, गोपसाहब चौरे, रज्जन ठेकेदार और सावल राजपूत की रिपोर्ट पर विकास चौरे, राहुल और नानू पर मारपीट का मामला दर्ज किया है।