अब ऑनलाइन होगी आईटीआई की परीक्षा
आईटीआईका डिप्लोमा लेना अब आसान नहीं होगा। एससीवीटी (स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग) से संचालित आईटीआई फरवरी-मार्च के बीच होने वाली आईटीआई के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अब ऑनलाइन होगी। स्टूडेंट्स को अब कंप्यूटर सिस्टम पर ऑनलाइन पर्चे में लिखित परीक्षा देना होगी। इंजीनियर ट्रेड के स्टूडेंट्स के लिए एक और नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड के स्टूडेंट्स को दो लिखित पर्चे ऑनलाइन देना होंगे। प्रत्येक प्रश्न हल करने के लिए स्टूडेंट्स को निर्धारित 60 से 120 सेकंड का समय मिलेगा। समय पूरा होते ही स्क्रीन से प्रश्न गायब हो जाएगा। पहले दो सेमेस्टर की परीक्षा मैन्युअल देने के बाद तीसरे सेमेस्टर में ऑनलाइन परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स खासे परेशान हैं। हालांकि परीक्षा आयोजित होने से पहले आईटीआई संस्थानों में रिहर्सल के लिए मॉक टेस्ट करवाए हैं।
यह हो सकती है समस्या
{स्टूडेंट्सअधिक और कंप्यूटर की संख्या कम होने से एक साथ अधिक स्टूडेंट्स की परीक्षा करवाना मुश्किल होगा।
{कोपा के अलावा अन्य ट्रेडों की पहली बार ऑनलाइन परीक्षा देने में समस्या होगी।
{दसवीं के बाद सीधे आईटीआई के पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दिक्कत आएगी।
{परीक्षा के समय इंटरनेट व्यवधान या बिजली गुल होने की समस्या हुई तो पूरे केंद्र की परीक्षा एक साथ प्रभावित होगी।
मार्च से लागू होगा सिस्टम
^आईटीआईकी परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इससे सीसीई, प्रैक्टिकल लिखित परीक्षा होगी। सिस्टम मार्च में होने वाली परीक्षा से लागू होगा। आरकेद्विवेदी, संसंकौवि संचालनालय
पहले यह होता था
अभीतक आईटीआई की परीक्षा के लिखित पर्चे ओएमआर सीट पर होते थे। परीक्षा आवेदन भी मैन्युअल भरे जाते थे। प्रैक्टिकल और सेशनल एग्जाम में मिलने वाले अंक बंद लिफाफे में पहुंचाए जाते थे।
11 फरवरी से ऑनलाइन ही मिलेंगे प्रवेश पत्र
आईटीआईशिक्षक शेखर ने बताया कि अगस्त 2013 में दो साल के सिलेबस में दाखिला लेने वाले तीसरे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स और अगस्त 2014 में पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स ऑनलाइन परीक्षा देंगे। परीक्षा आवेदन भी स्टूडेंट्स एमपी ऑनलाइन के कियोस्क से भरेंगे। 11 फरवरी से ऑनलाइन प्रवेश पत्र मिलेगा। स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल और सेशनल एग्जाम पहले की तरह होंगे, लेकिन उनमें मिलने वाले अंक ऑनलाइन लॉगइन करके भेजे जाएंगे।
प्रक्रिया