- Hindi News
- महासदस्यता अभियान के लिए होगी मैराथन बैठक
महासदस्यता अभियान के लिए होगी मैराथन बैठक
इटारसी| पंडितदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता आजीवन सहयोग राशि देकर पार्टी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर 13 से 15 फरवरी तक महासदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा। 34 वार्डों को तीन भागों में बांटा गया है। 11 फरवरी को वार्ड नंबर 1 से 10, वार्ड 33 और 34 के कार्यकर्ताओं की बैठक पुरानी इटारसी गेलेक्सी गार्डन में दोपहर 1.30 बजे होगी। सूरजगंज में दोपहर 3 बजे से वार्ड क्रमांक 11 से 20, 29 और 30 वार्ड के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।
पत्रकार भवन में शाम 4 बजे वार्ड 21 से 28, 31 और 32 के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। मीडिया प्रभारी आशीष मालवीय ने बताया कि बैठक में जिला सदस्यता अभियान प्रभारी नरेश पाठक, संभागीय संगठन मंत्री जितेंद्र तिलोटिया, राजेंद्र तोमर और पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।