आज चार घंटे तक बंद रहेगा गांधीनगर फीडर
इटारसी| गांधीनगरफीडर बुधवार को चार घंटे तक के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान गांधीनगर, देशबंधुपुरा सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी के मैनेजर टाउन विशाल उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को फीडर पर केबल बिछाने का काम किया जाएगा। जिसके कारण दाेपहर 11 बजे से 3 बजे तक गांधीनगर फीडर की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।