पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर पटरी से उतरे वैगन के पहिए

फिर पटरी से उतरे वैगन के पहिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालगोदामके पास पटरी से मालगाड़ी उतरने की बड़ी घटना को एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर मालगाड़ी की वेगन के पहिए बेपटरी हो गए। मंगलवार दोपहर करीब 11.30 बजे एक खाली मालगाड़ी इटारसी से डीजल लोको शेड की ओर जा रही थी। शंटिंग के दौरान जीसी-5 के खंभा नंबर एचईआर 1355 अप लाइन पर एक वैगन के पहिए बेपटरी हो गए। घटना इतनी जबरदस्त थी कि वैगन (124728) की पीछे की ओर की एक ट्रॉली टूट गई तो दूसरी वैगन (10048) के एक ही ट्रॉली के दो पहिए हवा में लटक गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने घटना के संबंध में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। वहीं रेलवे प्रशासन मामले की जांच करने की बात कह रहा है। वैगन के पहिए पटरी से उतरने की घटना मेन लाइन पर नहीं होने के कारण गाड़ियों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। वहीं जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे तक वैगन को पटरी से हटाकर मालगाड़ी को आगे की ओर रवाना कर दिया गया।

55 दिनों में छटवीं बड़ी घटना

55दिनों के अंदर मालगाड़ी के पटरी से वेगन उतरने की यह छटवीं बड़ी घटना है। आए दिन हो रहे हादसों से रेल प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। घटनाएं होती ही जा रही है और प्रशासन केवल जांच करवाने की बात कहता रहा है। इससे पहले 14 दिसंबर और 30 दिसंबर को इसी जीसी-5 पर, 31 जनवरी को सिक लाइन पर और मालगोदाम के सामने 4 जनवरी और 4 फरवरी को मालगाड़ी के वेगन उतरने की घटना हो चुकी है।

जीसी-5 की अपलाइन पर वैगन के पहिए पटरी से उतर गए।