51 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
इटारसी| अाबकारीविभाग ने 51 लीटर कच्ची शराब जब्त की है। उप निरीक्षक अमिताभ जैन ने बताया नाला मोहल्ला से सुनीता कुचबंदिया से 10 लीटर, नागपुरकला से संजय भौसारे से 10 लीटर, डेरी फार्म के पास से रामराव से 20 लीटर और मालवीयगंज के महेश श्रीवास्तव, पुष्पकांत गौर, गांधीनगर के हितेश मेहरा, न्यास कॉलोनी के प्रकाश रजक से 11 लीटर शराब जब्त की गई।