पंजाब मेल और पंचवेली पेसेंजर में चोरी
इटारसी| जीआरपीइटारसी में मंगलवार को दो ट्रेनों में हुई चोरियों की घटनाओं को लेकर केस दर्ज हुआ है। पहली घटना पंजाब मेल (12138) के कोच एस 8 की बर्थ 33 की है जहां 9 फरवरी को मुंबई निवासी नयन शाह (38) यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका बैग चोरी हो गया जिसमें कैमरा और 15 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। दूसरी घटना में 8 फरवरी को पंचवेली पेसेंजर (59386) के कोच एस 1 की बर्थ 31 की है जहां इंदौर निवासी श्रृद्धा सावले (25) यात्रा कर रही थी। इटारसी स्टेशन से पहले उनका बेग चोरी हो गया जिसमें जरूरी कागजात और 1500 रुपए नगद रखे हुए थे।