पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतंजलि महिला समिति देगी स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी

पतंजलि महिला समिति देगी स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| पतंजलिमहिला समिति की सदस्य 12 फरवरी से स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुकता अभियान चलाएंगी। यह निर्णय पतंजलि महिला समिति के जिला कार्यालय में जिला महामंत्री इंद्रा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समिति की पहली बैठक में लिया गया। समिति की सदस्य नीरू मिश्रा ने बताया कि समिति की महिला सदस्य 12 फरवरी से स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर स्वाइन फ्लू के लक्षण, इससे बचाव और उपचार के तरीकों को लेकर जागरुकता का संदेश देंगी। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण किया जाएगा। बैठक में दीपाली शर्मा, नीरू मिश्रा, अंशु अग्रवाल, अंशू शर्मा, रेखा दुबे, शीतल तिवारी, इंदु चौरसिया, श्रद्धा अग्रवाल और समिति सदस्य उपस्थित थे।

निशुल्कयोग प्रशिक्षण 12 से: जिलापतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 फरवरी से ईश्वर रेस्टोरेंट में किया जाएगा।



तहसील प्रभारी कैलाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर में सुबह 6 से 7.30 बजे तक योग समिति के प्रशिक्षण योग से रोगमुक्त रहने का प्रशिक्षण देंगे।