पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर|इटारसी

सिटी रिपोर्टर|इटारसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|इटारसी

शहरके वार्ड 23 में रहने वाली साहिन फातिमा के अभिभावक सरकारी योजना के भरोसे यदि निकाह के लिए बैठे रहते, तो शायद उसकी डोली ही नही उठ पाती। कर्ज लेकर डोली तो उठ गई, लेकिन इस कर्ज को चुकाने के लिए साहिन की अम्मी योजना की राशि पाने के लिए पिछले पांच महीने से रोज नपा के चक्कर काट रही हैं। इटारसी नगर पालिका में ऐसे जरूरतमंद भटकते रहते हैं और शाखा प्रभारी अपनी अति व्यस्तता बताकर आज आना और कल आना कहकर टालते रहते हैं। स्थिति यह है कि श्रमिक कल्याण मंडल की तीन तरह की हितग्राही मूलक योजनाओं में 32 प्रकरण एक साल से लंबित चल रहे हैं, जबकि ये पोर्टल पर स्वीकृत बताए जा रहे हैं और इनका पैसा नपा के खाते में गया है। केवल हितग्राही को नहीं मिला है और हितग्राही नपा के चक्कर काट रहे हैं। इन्ही प्रकरणों को लेकर सभापति यज्ञदत्त गौर और नपा अधीक्षक अरूण चौधरी ने शाखा प्रभारी सतीश खरे से बात की तो प्रकरणों में हितग्राही को पैसा मिलने को लेकर तमाम तरह के तथ्य गिना दिए। जिस पर अधीक्षक और सभापति दोनों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर काम नहीं हो रहा तो काम छोड़ दो।