पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिसकर्मी के घर के ताले टूटे, 5 लाख के जेवर चोरी

पुलिसकर्मी के घर के ताले टूटे, 5 लाख के जेवर चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब तक चोर दुकानों या आम नागरिकों के घरों को अपना निशाना बना रहे थे। अब उनके हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे पुलिसकर्मियों के घरों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले दो महीने में शहर में दो दर्जन से अधिक चोरियां हुई हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में पुलिस को सुराग नहीं लगा। दो दिन पहले चोरों ने एक जीआरपी आरक्षक के सूने घर को ही निशाना बना लिया। जिसमें करीब पांच लाख रुपए की चोरी हुई है।

भोपाल जीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक आनंदमोहन शर्मा शहर के एमजीएम रोड स्थित जीआरपी काॅलोनी में मेन रोड की ओर बने सरकारी आवास ए-1 में रहते हैं। श्री शर्मा अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने के लिए उरई गए थे। काॅलोनी में ही रह रहे एक अन्य जीआरपी आरक्षक अनिल सिंह ने बुधवार शाम को देखा कि शर्मा के घर का दरवाजा खुला हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल शर्मा को दी।

योजना बनी लेकिन नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

पिछलेदो महीनों में चोरी का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। कई बार तो ऐसा हुआ है कि एक ही दिन में तीन से पांच चोरियां हुई हैं। हर बड़ी चोरी के बाद मुख्य चौक-चौराहोंं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात होती है, लेकिन उस पर अमल नहीं होता। कुछ समय पहले रेस्ट हाउस में हुई बैठक में स्वयं विस अध्यक्ष ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कैमरे लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे लेकिन फिर कुछ नहीं हुआ।

आटे के डब्बे में रखे 50 हजार रुपए भी ले गए

श्रीमतीशर्मा ने बताया कि चोर घर के अंदर मेन गेट में लगे ताले को तोड़कर दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर वहां रखा सोने का 4 तोले का हार, 5 तोले के कंगन, 2 तोले की चेन, ढाई तोले का मंगलसूत्र, टॉप्स वाले झाले और चार जोड़ी पायल चुरा ली। इसके बाद उन्होंने किचन में रखे हर िडब्बे को भी खंगाला और आटे के िडब्बे में रखे 50 हजार रुपए नगद भी ले गए।