पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजुकेशन रिपोर्टर|इटारसी

एजुकेशन रिपोर्टर|इटारसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर|इटारसी

बॉयजस्कूल की छात्रा विंग की कक्षा बारहवीं की छात्राओं का विदाई समारोह गुरुवार काे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं की छात्राओं ने अपने घर और आसपास साफ- सफाई रखते हुए समाज को स्वच्छ और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। नृत्य प्रस्तुति में छात्राओं ने भारत के स्वरूप का वर्णन किया जिसमें सिर पर हिमालय और पैरों में नदियों के जल के साथ चार धामों के गौरव को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल के आयोजनों में मंच पर दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यह बता देती हैं कि स्कूल में कैसी शिक्षा दी गई है। उन्होंने छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए दो कंप्यूटर भी स्कूल को भेंट किए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष संपत मूंदड़ा, सभापति राकेश जाधव, मेहरागांव स्कूल प्राचार्य संजय आर्य, प्राचार्य इंद्राणी सिकरवार उपस्थित थीं।







विदाई समारोह में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मराठी, बंगाली, उड़िया, बुंदेलखंडी गीतों पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।