खेल प्रतियोगिताओं के इनाम बांटे
इटारसी| शासकीयआयुध निर्माणी हायर सेकंडरी स्कूल के दो दिनी वार्षिक उत्सव का समापन शुक्रवार को हुआ। खेल प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष खुशतराशा शेख मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
प्राचार्य जीएस सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधन हर साल स्कूल के खिलाड़ियों में खेल को प्रोत्साहन देने खेल उत्सव का आयोजन करता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स खेल की अलग- अलग विधाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के अधिकारियों ने भी मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
समापन अवसर पर महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष और सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।