आईटीसी चौपाल पर गरबे की धूम
इटारसी। आईटीसीचौपाल सागर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक शाम 7 से 11 बजे तक यह आयोजन होगा। इसका आयोजन जग्गी फूड प्लाजा और यूनिवर्सल क्लब के सहयोग से होगा। इस गरबा में लगभग 20 टीमें भाग लेंगी जिन्हें अलग अलग स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा। इधर लक्कड़ गंज में भी श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में गरबा का आयोजन किया जा रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज के महिला मंडल के तत्वावधान में 30 सितंबर को रात 8 बजे से गरबा आयोजन किया जाएगा।