- Hindi News
- गाडरवाड़ा की शानदार जीत, शानू खान ने मारा प्रतियोगिता का पहला शतक
गाडरवाड़ा की शानदार जीत, शानू खान ने मारा प्रतियोगिता का पहला शतक
माखननगर | नवआहुति संस्था द्वारा आयोजित 31वीं साहित्य देवता किक्रेट ट्राॅफी के नौवें दिन सोमवार को गाडरवारा इटारसी के बीच रोचक मैच खेला गया। जिसमें टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाडरवाडा के शानू खान ने अपना शतक पूरा करते हुए 20 ओवर के खेल में 203 रनों का लक्ष्य इटारसी के सामने रखा। जिसके जवाब में इटारसी की टीम महज 14 ओवर 5 बाल में 81 रन बनाकर आलआउट हो गई और गाडरवारा की 121 रनों से शानदार जीत हुई। नौ दिन के मैच में यह पहला शतक दर्ज किया गया। उक्त दोनों टीमों के खिलाड़ियों से पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा हकीम खान ने परिचय प्राप्त किया।