पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृत युवक के जेब से मिली सल्फॉस की गोलियां

मृत युवक के जेब से मिली सल्फॉस की गोलियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी| बागदेवके जंगल में रविवार दोपहर में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने रहा है कि युवक ने आत्महत्या की होगी। दरअसल मृतक रैसलपुर निवासी आशीष चौधरी (26) खेती किसानी का काम करता था और वह शुक्रवार से लापता था। केसला थाना प्रभारी मदन सिंह पवार ने बताया कि जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि उसकी पेंट की जेब से सल्फॉस की गोलियां मिली हैं। इससे प्रथम दृष्टया तो यही जान पढ़ता है कि युवक ने आत्महत्या की होगी। हालांकि मामले के सही स्थिति पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

वन विभाग की सर्चिंग टीम को गश्त के दौरान तवानगर धनबाद तिराहे के पास रेलवे पुलिया से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में रविवार को एक बाइक खड़ी मिली थी। जब उसके आसपास देखा तो एक युवक की लाश पड़ी हुई थी।