माता पिता को समर्पित रहा वार्षिकोत्सव
इटारसी| न्यास कॉलोनी स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को आयोजित हुआ। वार्षिकोत्सव समारोह की प्रस्तुतियां माता पिता को समर्पित की गई। मंच पर प्रस्तुति देते हुए स्टूडेंट्स ने माता पिता को ईश्वर की उपाधि दी। प्रस्तुतियों से स्टूडेंट्स ने प्यार, स्नेह, त्याग का संदेश भी दिया। इस अवसर पर पंजाबी, बुंदेलखंडी, मराठी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट दीपक जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विस अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, सभापति भरत वर्मा, पार्षद अमृता ठाकुर ने वार्षिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया।
आभार प्रदर्शन प्राचार्य गुंजन जैन और संचालक नीलेश जैन ने किया।