पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व शिक्षक से पूछा पासवर्ड और निकल गए 72 हजार

पूर्व शिक्षक से पूछा पासवर्ड और निकल गए 72 हजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएमका पासवर्ड मांगकर ठगी करने की घटनाएं अशिक्षित और कम पढ़े लिखे के साथ ही नहीं बल्कि पढ़े लिखों के साथ भी हो रही है। पिछले दो महीने में दूसरी बार एक शिक्षक से एटीएम का पासवर्ड पूछ हजारों रुपए निकाल लेने की घटना सामने आई है। ग्राम घुघवासा के रिटायर्ड शिक्षक मथुरा प्रसाद पटेल (65) ने बताया कि उनका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। उनका एटीएम कार्ड गड़बड़ होने से पैसा नहीं निकल पा रहा था। रविवार को उनके पास मोबाइल नंबर 94250-41198 से काल आया जिसमें उनके एटीएम का नंबर मांगकर कहा कि आपको नया पासवर्ड क्रिएट करके देना है। चूंकि उनका पासवर्ड ब्लाक था, इसलिए उन्होंने अपना पासवर्ड बता दिया। पासवर्ड बताते ही उनके खाते से 72 हजार रुपए निकल गए। उनका आराेप है कि मामले को लेकर सिटी थाने में उनसे शिकायत पत्र तक नहीं लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की की शादी होना हैं ऐसे में इस प्रकार की घटना और उप पर सिटी थाने में आवेदन तक लेना काफी निराशाजनक है।