तमिलनाडु एक्सप्रेस में चोरी
इटारसी| गाड़ीसंख्या 12621 तमिलनाडु एक्सप्रेस के कोच एस 4 की बर्थ 42 पर गाजियाबाद निवासी मोहसिन पिता अली हसन विजयवाड़ा से नईदिल्ली की यात्रा कर रहा था। इटारसी जंक्शन पर अज्ञात ने उनका चलती ट्रेन से बैग चोरी कर लिया, जिसमें उनका एक मोबाइल सहित नगदी 7 हजार रू. रखे हुये थे। घटना 20 जनवरी की है, मामले में दिल्ली से डायरी आने के बाद जीआरपी ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।