चोरी की योजना बनाते दो गिरफ्तार
इटारसी| रविवार-सोमवारकी दरम्यानी रात जंक्शन के प्लेटफार्म सात पर जीआरपी ने गश्त के दौरान चोरी की योजना बनाते दो आदतन अपराधी पीपल मोहल्ला निवासी नरेश उर्फ हल्ला पिता घासीराम कहार (40) और सन बेकरी के पास रहने वाले सोनू पिता मेवालाल भेरूआ (25) को ट्रेन में चारी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। एसआई सत्यनारायण कौरव ने बताया कि आरोपियों के पास से पेंचकस, लोहे का कटर, चाबी का गुच्छा और आर्री जब्त की है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।