कथक कार्यशाला का समापन हुआ
गर्ल्सकॉलेज में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्पिक मैके सहयोग से आयोजित कथक कार्यशाला का समापन सोमवार को हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना शालिनी शर्मा ने कॉलेज की 145 स्टूडेंट्स को कथक के आधार ज्ञान का प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शास्त्रीय संगीतकार बीएम दीक्षित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्राओं को शास्त्रीय संगीत विधा का विस्तृत परिचय दिया।
स्पिक मैके समन्वयक सुनील बाजपेयी ने फाइन आर्ट और प्रेजेंटिंग आर्ट की कार्यशालाएं आयोजित करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने नृत्यांगना शालिनी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीराम निवारिया ने किया। इस अवसर पर हरप्रीत रंधावा, एके पारोचे, आरएस मेहरा, मालती शाक्या, संजय आर्य कॉलेज स्टाफ और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।