पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पवन एक्सप्रेस में सूटकेस चोरी , जीआरपी ने दर्ज किया मामला

पवन एक्सप्रेस में सूटकेस चोरी , जीआरपी ने दर्ज किया मामला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटारसी | पवनएक्सप्रेस (11062) के कोच बी-1 की बर्थ 48 पर बैंगलोर निवासी जोसफ रोडखिरा इलाहबाद से लोक मान्य तिलक टर्मिनस के लिए 3 फरवरी को यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान ही शाम 4.30 बजे के आसपास खंडवा स्टेशन के आने के पहले उनका सूटकेस चोरी हो गया। सूटकेस में एक सोने की चैन, अंगूठी, क्रास, आर्मी की वर्दी सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। चोरी हुए कुल सामान की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। फरियादी ने जीआरपी थाने पहुंचकर गुरुवार को मामला दर्ज किया है।