गायत्री महायज्ञ 26 फरवरी से
गायत्री महायज्ञ 26 फरवरी से
इटारसी| अखिलविश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में चौबीस कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 24 फरवरी से वर्मा कॉलोनी स्थित काका कुटी में होगा। 26 फरवरी काे दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 6 से 7.30 बजे तक सामूहिक जाप, 8 से 11 बजे तक यज्ञ होगा। यज्ञ का समापन 1 मार्च को गुरुदीक्षा, नामकरण संस्कार, पूर्णाहूति के साथ होगा। इस अवसर पर कन्याभोज का आयोजन होगा।