पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 30 हजार रुपए में हुई पार्किंग की नीलामी

30 हजार रुपए में हुई पार्किंग की नीलामी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
30 हजार रुपए में हुई पार्किंग की नीलामी

इटारसी| तिलकसिंदूर में लगने वाले महाशिवरात्रि मेले को लेकर प्रशासन ने इस वर्ष पूरी व्यवस्थाएं अपने हाथों में ले ली है। इसके लिए प्रशासन के तीन दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। गुरुवार को भी प्रशासनिक अमला तिलक सिंदूर पहुंचा और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेला स्थल पर पार्किंग की नीलामी करीब 30 हजार रुपए में हुई। साथ ही मेले में करीब 250 दुकाने लगना हैं, जिसमें प्रत्येक के लिए 300 रुपए की दर निर्धारित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भी हर पहलू पर विचार किया गया है। तिलक सिंदूर में महाशिवरात्रि मेले का आयोजन 16 से 18 फरवरी तक किया जाना है।

गुरुवार को मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा एसडीएम राजकुमार खत्री, एसडीओपी मंगलसिंह ठाकरे, सीएमओ सुरेश दुबे, टीआई महेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने लिया। इस दौरान मेला समिति के सदस्यों से भी विस्तृत चर्चा की गई। सीएमओ के अनुसार गुरुवार को पार्किंग और दुकानों के लिए ले-आडट डाल दिया गया है।