इटारसी | बसस्टैंड पर चलने वाला फ्लोरिंग का काम एक बार फिर बंद हो गया है। यह काम पिछले 15 दिनों से बंद है। इसके कारण बस स्टैंड पर यातायात प्रभावित हो रहा है। कई बार बसों और टैक्सियों के एक ही गेट से निकलने के चक्कर में स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है।