नहरों की साफ-सफाई के लिए दिए निर्देश
ट्रेनों के कोचों में नही पानी, यात्री हुए परेशान
तवापरियोजना की जल उपभोक्ता संथाओं की एक बैठक शनिवार को परियोजना के कार्यपालन यंत्री अशोक जाटव ने ली। इस बैठक में उन्होंने प्रत्येक जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष से अलग-अलग सीधे बात की। इस बैठक में कृषि रथ को लेकर भी दिशा निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा 25 अक्टूबर से रबी सीजन के लिए छोड़े जाने वाले पानी के संबंध में चर्चा भी हुई। बैठक में मैजूद संस्थाओं के अध्यक्ष को उन्होंने नहर सफाई, मरम्मत और संथाओं की स्थानीय बैठक आयोजित करने के लिए कहा। कार्यपालन यंत्री जाटव ने जो अध्यक्ष उपस्थित नहीं थे उनकों लेकर नाराजगी जाहिर की। इस बैठक में संथाओं की समस्याओं की जानकारी ली है।