कब शुरू हुई योजना 10 अगस्त
शिकायत का समाधान करने के बाद हितग्राही से लेना पड़ता है एनओसी
सीएम ऑनलाइन की शिकायतों के लिए नपा ने बनाई अलग सेल
पेडिंग मामले
53
निराकण मामले
797
प्राप्त आवेदन
850
सीएमऑनलाइन शिकायत से लोगों को लाभ मिल रहा हैं। पहले नगरपालिका में शिकायत करने के बाद भी नपा का जिम्मेदारी से तवज्जो नहीं देती थी। मगर अब यह स्थिति है, कि इधर शिकायत हुई नहीं उधर नपा का अमला समस्या निदान के लिए हाजिर होता हैं। समस्या के निदान को लेकर बकायदा शिकायतकर्ता से एनओसी भी ले रहा है। नपा ने इसके लिए नपा परिषद में एक सेल भी बनाई है। जिसमें हितग्राही द्वारा सीएम ऑनलाइन पर की गई शिकायत आते ही संबंधित को तुरंत खबर कर समस्या का निराकरण किया जाता है और हितग्राही से एनओसी भी ली जाती हैं। नपा अमला इन दिनों खूब दौड़ रहा है क्योंकि उसे हर हाल में सात दिनों में शिकायत का निराकरण करना हैं।
प्रतिदिन समीक्षा करता हूं
^टोलफ्रीनंबर से शिकायतों की संख्या बढ़ते जा रही है और इनका त्वरित निराकरण करने की कोशिश की जाती है मै प्रतिदिन इसकी समीक्षा करता हूं और मुझे भी लगता है कि इस सिस्टम से जबाबदेही बढऩे से आम जनता को लाभ मिल रहा है। सुरेशदुबे, सीएमओनपा इटारसी।
बढ़ रही है फोन की संख्या
मुख्यमंत्री ऑनलाइन टोलफ्री नंबर 181 पर अब शिकायतों की संख्या बढ़ रही है। इस सेवा के शुरूआती दौर में एक दो ही मामले सामने आते थे मगर अब इनकी संख्या प्रतिदिन पंद्रह से बीस पर पहुंच गई है और इसकी अब सीएमओ स्वयं प्रतिदिन समीक्षा कर रहे है। इसके लिए नपा में सेल बना दिया गया है जिसकी जिम्मेदारी राकेश शर्मा को दी गई है और वे भोपाल से आने वाली प्रत्येक शिकायत की निगरानी करते है।