8 घंटे देरी से आई पातालकोट एक्सप्रेस
इटारसी| पातालकोटएक्सप्रेस सोमवार को दोपहर की जगह रात में आई। छिंदवाड़ा से चलकर दिल्ली सराय की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 14009 पातालकोट एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी इटारसी पहुंची। ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 3 बजे की जगह रात 11 बजे के आसपास आई। वहीं सोमवार को गोंडवाना एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से चली हैं।