हाईवे पर लगा एक घंटे से अधिक का जाम
इटारसी| रैसलपुरके पास निर्माणाधीन पुलिया में वाहन फंस जाने के कारण करीब एक घंटे से अधिक हाईवे पर जाम लग गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात को तेज बारिश हो जाने से निर्माणाधीन पुलिया के आसपास कीचड़ मच गई जिसमें बुधवार दोपहर को एक ट्रक फंस गया। जिसके बाद हाईवे पर दोनों आेर जाम लग गया। जाम की खबर लगते ही बस चालकों ने भी बसों को बायपास से निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान न्यास कालोनी से होते हुए करीब एक दर्जन बसों ने स्टेंड के लिए आना-जाना किया। जिसे बाद में दूसरे वाहनों की सहायता से टोचन कर निकाला गया। इस दौरान 11.30 से करीब दोपहर 1 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। वहीं रात 9 बजे भी जाम लग गया।